फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई और तीन सौ रुपये के बंटवारे के विवाद में युवक को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चारपाई और तीन सौ रुपये के बंटवारे के विवाद में युवक को पीटा, मौत
विज्ञापन

खरखौदा। कैली गांव में बंटवारे से रह गई चारपाई और तीन सौ रुपये को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाम को युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ किठौर ब्रिजेश कुमार ने बताया कि कैली निवासी जितेंद्र उर्फ कल्लन (34) पुत्र धर्मवीर पत्नी और दो बच्चों को लेकर तीन माह पहले परिवार के लोगों से अलग हो गया था। मकान के बंटवारे के बाद जितेंद्र को दूसरे पक्ष के लोगों को 1800 रुपये देने थे। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र ने उसी समय 1500 रुपये दे दिए थे, जबकि 300 रुपये बाद में देने को कहा था। वहीं एक चारपाई भी बंटवारे से रह गई थी। मंगलवार दोपहर को दूसरे पक्ष ने जितेंद्र से अपने तीन सौ रुपये मांगे तो जितेंद्र ने भी चारपाई मांग ली। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने जितेंद्र को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जितेंद्र खरखौदा थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद परिजन जितेंद्र को वहां से ले आए और हापुड़ स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया। शाम सात बजे उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हापुड़ अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें