फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर खाना खा रहे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड पर मंगलवार दोपहर एक होटल पर खाना खा रहे लक्खीपुरा निवासी आबिद पुत्र शब्बीर पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। हमलावर लाठी, डंडे और सरियों से उसे तब तक पीटते रहे, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आबिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जानलेवा हमले की वजह रंजिश बताई जा रही है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन

घटना के बाद आबिद के भाई साबिर ने लिसाड़ीगेट थाने पर यूनुस पुत्र अहमद्दीन निवासी हापुड़ रोड, माजिद, शाहिद और आरिफ पुत्र भूरा, आकिब पुत्र कल्लू और भूरा के खिलाफ तहरीर दी। यह पूरी घटना होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावरों ने तीन मिनट पर आबिद को जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार आबिद ने इन हमलावरों के साथ पूर्व में मारपीट की थी। तब उसे जेल भेजा गया था। कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटा था। उसको अकेला पाकर युवकों ने हमला बोला। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि दो परिवारों में रंजिश सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें