फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएनजी पंप पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में आठ नवंबर की रात सीएनजी पंप पर युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ममेरे भाई कार अंकित कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। इस दौरान कार में रखे 98 हजार रुपये गायब हो गए। घटना सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को नितिन, विकल, मनीष, हर्ष व छह अज्ञात पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के संजय विहार निवासी अंकित कुमार ने मेडिकल थाने पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह सवार ट्रेवल्स एजेंसी चलाता है। बताया कि उसका अपने ममेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आठ दिसंबर की रात वह जागृति विहार में सीएनजी पंप पर कार में गैस भरवा रहा था। इसी बीच उसके ममेरे भाई अपने साथियों के साथ पंप पर पहुंचे और गाली-गलौज कर दी थी। आरोप है कि विरोध करने पर नितिन, हर्ष, विकल, मनीष ने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया था। डंडों से कार के शीशे फोड़ दिए। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट के दौरान पंप पर अफरा-तफरी हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें