फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर धारदार हथियार और तमंचे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव रतौली निवासी किसान शंकर कुमार पुत्र नरेश चंद पर धारदार व तमंचे से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी हैप्पी, विकास, केशव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित गांव रतौली निवासी शंकर कुमार पुत्र नरेश चंद ने तहरीर में बताया कि वह 31 मई को खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही हैप्पी, विकास और केशव वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों आरोपी अपने साथ धारदार हथियार और तमंचा लेकर आए थे। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार व तमंचे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को आते देख आरोपी उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें