अक्खेपुर गांव में रंजिश में युवक पर हमला, घायल
सरधना। अक्खेपुर गांव में शनिवार सुबह दुकान पर सब्जी लेने जा रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दो दिन पूर्व हुई घटना के चलते युवक पर हमला किया गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई न होने पर गांव छोड़ने की बात कही है।
अक्खेपुर गांव निवासी सोमपाल पुत्र सकटू ने बताया कि दो दिन पूर्व रोहित पुत्र ताराचंद के परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट व जानलेवा हमला किया था, जिसमें रोहित व उसकी मां रामवती घायल हो गए थे। शनिवार सुबह वह दुकान पर सब्जी लेने जा रहा था तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और हमलावरों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, कार्रवाई नहीं होने पर गांव छोड़कर जाने की बात भी शिकायती पत्र में कही है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।