फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता : 70 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एथलेटिक संघ की ओर से एक अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ की ओर से एक अगस्त को जिला यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए बुधवार दोपहर तक 70 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी तैयारियों को पूरा किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि जो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स संघ के द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करेंगे उन्हें ही राज्य यूथ प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। बुधवार शाम पांच बजे तक पंजीकरण किया गया। जिन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा उन्हें भारतीय एथलीट संघ की यूआईडी पंजीकरण संख्या उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी शीघ्र ही अपनी यूआईडी भारतीय एथलीट संघ की वेबसाइट www.indianathletics.in पर अवश्य बनवा लें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिन रनिंग स्पाइक का प्रयोग करेंगे उसमें केवल 3 एमएम और 4एमएम की कीलें ही प्रयोग करने की अनुमति होगी। जिन खिलाड़ियों के पास में सिंथेटिक ट्रैक की कीलें नहीं होगी उन्हें प्रतिभाग करने से रोक दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी भारतीय एथलीट संघ की नो नीडल पॉलिसी का सख्ती से पालन करेंगे। अगर किसी खिलाड़ी के थैले में या अन्य किसी जगह कोई भी सुई, इंजेक्शन, प्रतिबंधित दवाई पाई गई तो उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ये होंगे इवेंट
जिला यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़, 5000 मीटर रेस वॉक, 110 मीटर बाधा दौड़ (बालक), 100 मीटर बाधा दौड़ (बालिका), लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें