फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ग्राम हसनपुर कलां में ग्राम प्रधान के पुत्र पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हसनपुर कलां निवासी ग्राम प्रधान मुकेश कुमार के पुत्र प्रशांत बृहस्पतिवार को किठौर स्थित होली चौक पर जिम में एक्सरसाइज करने गया था। जिम के बाहर उसे मोनू उर्फ मोनिन्दर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी हसनपुर कलां एवं अंकुर व अंकित पुत्र पुत्रगण धर्मेंद्र निवासीगण सलारपुर जिला हापुड़, वरुण पुत्र राकेश निवासी पूठी तथा तीन अज्ञात ने उस पर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। उन्होंने इसकी जानकारी फोन पर प्रधान मुकेश प्रधान को दी। इस पर वह घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने घायल प्रशांत का सीएचसी माछरा में उपचार कराया। इस पर किठौर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें