दौराला। कस्बा दौराला निवासी सागर के साथ बाइक टकराने के बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दौराला निवासी सागर ने दौराला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 5 जून को उसकी बाइक में पीछे से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक फिर बाइक से लौटे और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। संवाद