फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो किलो 120 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीतपुर रोड पर पीर के पास पुलिस ने पकड़ा, नंगली गेट पर गांजा पहुंचाने जा रहा था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को 2 किलो 120 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गांजा नंगली गेट पर किसी व्यक्ति को देने के लिए बाइक से जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस जीतपुर मार्ग के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जीतपुर की तरफ से एक युवक बाइक पर गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने जीतपुर रोड पर पीर के पास घेराबंदी कर ली। प्लास्टिक की थैली में गांजा मिला। पकड़े गए युवक की पहचान जीतपुर गांव निवासी गौरव के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कुछ दिनों से गांजा बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने बरामद गांजे को सील कर दिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें