सरूरपुर। थाना पुलिस ने हिंडन पुल पर चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया सोमवार देर शाम पुलिस हिंडन पुल के पास वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रोककर तलाशी ली तो आरोपी बैग डेढ़ किलो गांजा बरामद किया हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव सिरोही निवासी तुलसी कॉलोनी, कंकरखेड़ा बताया। आरोपी से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद