कांवड़ मार्ग, पार्किंग, चिकित्सा केंद्र, डायवर्जन आदि के बारे में अंकित होगी जानकारी
सबसे अधिक 425 संकेतांक बागपत में लगाए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रियों को रास्ते की जानकारी देने के लिए मेरठ रेंज में मार्ग पर 476 स्थानों पर 1242 संकेत चिन्ह लगाए जाएंगे। इनके जरिए कांवड़ मार्ग, पार्किंग, चिकित्सा केंद्र, पेयजल, शौचालय, पुलिस सहायता केंद्र, डायवर्जन और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
डीआईजी कलनिधि नैथानी ने इसकी योजना तैयार की है। डीआईजी ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जनपदों में संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कांवड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।
रेंज में सबसे अधिक 425 संकेतांक बागपत में लगाए जाएंगे। मेरठ में 135 स्थानों पर 325, बुलंदशहर में 131 स्थानों पर 288 और हापुड़ में 110 स्थानों पर 204 संकेतांक लगाए जाएंगे। इन पर वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग स्थल, चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता केंद्र, आपातकालीन सेवाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी और उनके संपर्क मोबाइल नंबर अंकित होंगे।
डीआईजी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान संकेतांक पर अंकित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या हेल्पलाइन से संपर्क करें।