फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजों के साथ युवा भी किस्मत की दौड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। दिग्गजों के साथ-साथ कुछ युवा भी किस्मत आजमाना चाहते हैं। पार्टी में शहर सीट मौजूदा विधायक रफीक अंसारी के लिए आरक्षित है, बाकी छह सीटों के लिए 30 नेताओं ने आवेदन किए हैं। इनमें नए चेहरे 17 हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 26 जनवरी है, लेकिन इसे बढ़ाए जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

दरअसल, विधानसभा चुनाव के लिए 26 जनवरी तक संभावित प्रत्याशियों के आवेदन पत्र मांगे जाने ने पार्टी में हलचल बढ़ा दी थी। मेरठ में दिग्गजों के साथ कुछ युवा भी आवेदन करने की तैयारी कर रहे थे। इसका असर भी दिखा है। साल 2017 विधानसभा चुनाव में सपा को मेरठ जिले में सात में से एक विधानसभा सीट ही हाथ आई थी। हालांकि इनमें से मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट सीट उन्होंने कांग्रेस गठबंधन को दे दी थी। बाकी पर हार का सामना करना पड़ा था।
शहर सीट से विधायक रफीक अंसारी एकमात्र जीते थे इसलिए उनकी दावेदारी इस बार भी मजबूत है। पुराने दिग्गजों में जिन्होंने आवेदन किए हैं, उनमें हस्तिनापुर विधानसभा से प्रभुदयाल वाल्मीकि, जो दो बार विधायक रह चुके हैं और दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। किठौर से शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री भी हैं, वे तीन बार जीते हैं और एक बार हारे हैं। शाहिद मंजूर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। सिवालखास से गुलाम मोहम्मद, एक बार विधायक रहे हैं और एक बार हार का सामना करना पड़ा है, उनके साथ ही यहीं से इस बार जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने भी आवेदन किया है। सरधना सीट से अतुल प्रधान पिछला चुनाव हार गए थे, लेकिन अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण उन्होंने फिर टिकट के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन

इनके अलावा नए चेहरों में रिहानउद्दीन, विपिन मनोठिया, आदिल चौधरी, संजीव गुप्ता, साहिब आलम, भोज प्रताप, कौशल भदोला, अशोक कुमार, बाबर खरदौनी, बसपा से आए योगेश वर्मा, संजीव गुप्ता, सनी गुप्ता, नीरज पाल, जानू चौधरी, देवेश राणा, आदिल अंसारी और इकरामुद्दीन बालियान आदि हैं। सपा इस बार नए और युवा चेहरों पर दांव खेल सकती है। आवेदन मांगे जाने के पीछे यही वजह मानी जा रही है।
----
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि अभी 30 लोगों ने आवेदन करने के लिए मुझसे शून्य देयता (नो ड्यूज) प्रमाणपत्र लिया है। इनमें से अधिकांश ने आवेदन भी कर दिया है। हालांकि उम्मीद है कि अभी तारीख बढ़ेगी। आवेदन करने के लिए व्यक्ति को समाजवादी बुलेटिन का मेंबर होना और पार्टी का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें