फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी की दूसरी मेरिट से पहले दिन हुए 1020 दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलएलबी की दूसरी मेरिट से सोमवार को 1020 दाखिले हुए। मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन हो रहे हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी एडमिशन की गति ठीक है।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर जिले में तीन वर्षीय एलएलबी के 100 से अधिक कॉलेज हैं। इनमें छह एडेड और बाकी सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। एमएमएच कालेज गाजियाबाद को बीसीआई से मान्यता का पत्र नहीं मिलने के कारण अभी इसमें एडमिशन नहीं हो रहे हैं। मेरठ में एनएएस और मेरठ कॉलेज में एडमिशन हो रहे हैं। दूसरी मेरिट से सोमवार को एडमिशन का पहला दिन रहा। मेरठ कॉलेज और एनएएस में ऑनलाइन और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ऑफलाइन एडमिशन हुए। सभी कॉलेजों में सोमवार को 1020 एडमिशन हुए हैं। इस मेरिट से एडमिशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। इसके बाद विवि तीसरी मेरिट जारी करेगा। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दूसरे कोर्सों के मुकाबले एलएलबी में खूब एडमिशन हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं ऑफर लेटर ले जाकर एडमिशन ले लें, इसके बाद विवि तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम वाले छात्र-छात्राओं को तीसरी मेरिट लिस्ट में एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें