फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवा और जातीय संतुलन...जयंत ने 29 वर्षीय अनिकेत को सौंपी मेरठ की कमान

विज्ञापन
रालोद के जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने मेरठ की सियासत में बड़ा और सोच-समझकर किया गया दांव खेलते हुए 29 वर्षीय युवा एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस एक फैसले से पार्टी नेतृत्व ने एक साथ कई राजनीतिक संदेश दे दिए हैं। युवाओं को आगे लाने की मंशा साफ झलकती है, वहीं त्यागी-ब्राह्मण समीकरण को साधने की रणनीति भी खुलकर सामने आई है।
गांव इकड़ी निवासी अनिकेत भारद्वाज साढ़े चार साल पहले वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। तब से लगातार जिला पंचायत सदन में पार्टी की मुखर आवाज बने रहे। एलएलएम तक शिक्षित अनिकेत छात्र राजनीति से ही रालोद से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वे युवा लोकदल के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जयंत सिंह ने इस नियुक्ति के जरिए 2027 के विधानसभा चुनावों की बिसात अभी से बिछानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे। उनका दावा है कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनावों में रालोद ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगा। उनकी नियुक्ति पर बागपत सांसद राजकुमार सांगवान, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद समेत कई नेताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें