फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंचौली के चिंदौड़ी निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर परिवार को खाने में जहरीला पदार्थ देकर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने लोहियानगर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में किशोरी की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बीते एक नवंबर को ही अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ छोटे भाई के नूर गार्डन काॅलोनी फतेहउल्लापुर स्थित घर में रहने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को हापुड़ रोड पर उन्हें गांव निवासी रुमान मिला था। उसने अलीगढ़ जाने की बात कहते हुए एक रात के लिए उनके नूर गार्डन स्थित घर पर रुकने का आग्रह किया था। इस पर वह उसे अपने साथ घर ले गए। आरोप है कि रात में सभी ने खाना खाया लेकिन रुमान ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए खाना खाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद सभी को नींद आ गई।
उन्होंने बताया कि 30 नवंबर की सुबह जब उनका भाई दिल्ली से घर आया तो उसे पूरा परिवार बेहोशी की हालत में मिला। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। घर से करीब तीन तोला सोने के जेवर, एक लाख रुपये नकदी भी गायब थे। वहीं उसकी नाबालिग बेटी भी घर पर नहीं थी। भाई ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था अब जाकर उनकी सेहत में सुधार हुआ है। पीड़ित ने रुमान पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने और बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी का अपहरण हुआ है या फिर वह साजिश में शामिल है इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें