फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रिश्ता कराने के विवाद में युवक से तीन लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के काजमाबाद गून में रिश्ता कराने के मामले में गांव निवासी नीरज कुमार ने गांव के ही कमल और उसके साथी विकास उर्फ अभिषेक कर्दम पर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगनेऔर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
काजमाबाद गून निवासी नीरज कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गांव के कमल के भाई प्रिंस का रिश्ता तय कराया था। आरोप है कि बाद में पैसों के लेन-देन को लेकर रिश्ता टूट गया। इसके बाद जब उसने पहले से दी गई दो लाख रुपये की रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से कमल और विकास उर्फ अभिषेक कर्दम लगातार समझौते के नाम पर उससे तीन लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। नीरज का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों ने उसके सीने पर तमंचा लगाकर रुपये देने का दबाव बनाया। साथ ही रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें