फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के भाई और मां को पीटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर के एक मौहल्ले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पांच युवकों ने युवती के परिजनों पर हमला कर दिया। उन पर चाकू व पेचकस से भी वार किए। जिसमें चार परिजन घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामला शिया व सुन्नी पक्ष का होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थाने पर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पीड़ित पक्ष के युवक ने तहरीर में बताया कि उनकी बहन व मां छत पर खड़ी थी। इसी दौरान पांच युवकों ने उन पर अभद्र टिप्पणी कर दी। दोनों ने नीचे आकर भाई को घटना की जानकारी दी। उसने बाहर आकर आरोपियों से विरोध जताया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पांचों आरोपियों ने चाकू व पेचकस से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, कमर व छाती पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मां, बेटी व भाई ने आकर बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। हमलावर शिया व घायल सुन्नी पक्ष के है। गांव में शिया सुन्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना से गांव में तनाव के माहौल बन गया। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें