फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टेडियम में अभ्यास के लिए निकलीं दो किशोरियां लापता, पुलिस ने 10 घंटे बाद तलाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खिलाड़ियों की तलाश में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से बास्केटबॉल खेलने के लिए घर से निकली दो किशोरियों सोमवार को अचानक लापता हो गई। पुलिस ने बिना देर किए उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अलग-अलग स्थानों पर तलाश की। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों को मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सिटी रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश लिया। इसके बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सिविल लाइन निवासी एक युवक ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी व उसकी सहेली एक स्टेडियम में बास्केटबाल का अभ्यास करती है। सोमवार को दोनों अपने-अपने घरों से बास्केटबाल खेलने के लिए स्टेडियम गई थी। निर्धारित समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने उनके नंबर पर फोन किया। मगर नंबर बंद आ रहा था। कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी थी। टीम ने स्टेडियम और आसपास के रास्तों के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने किशोरियों की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

-सुबह साढ़े चार बजे मिलीं दोनों
पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों किशोरियां सिटी स्टेशन से सकुशल तलाश लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उनका गाजियाबाद के एक स्टेडियम में मंगलवार को उनका मैच था। परिजनों ने जाने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से बिना बताए चले गई थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि किशोरियों के बुधवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें