फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी वाहिद घर में घुस गया और युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय युवती के परिजन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नौचंदी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर अकेली थी। उसके परिजन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। रात में करीबी 11 बजे आरोपी वाहिद छत से होकर उनके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात युवती के परिजन घर पहुंचे। परिजनों के घर लौटने पर युवती ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें