सरूरपुर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा का उद्घाटन करते ब्लॉक प्रमुख। स्वयं
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन लोक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने किया। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में पहुंची। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से पूरा वातावरण कृष्णमय बना रहा। अजय चौहान ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।