फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से रास्ते में छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से मंगलवार देर शाम गांव के ही युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ कर दी। घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवती सकौती स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। मंगलवार शाम वह काम खत्म कर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही युवक ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। युवती किसी तरह वहां से घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताया। आरोप है कि युवक ने गलती मानने के बजाय युवती के पिता के साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवती और उसके परिजन दौराला थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें