फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंदिर से सोने की बिल्ली, नकदी और पीतल के घंटे समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर-बड़कली मार्ग स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर में मंगलवार देर रात चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोर मंदिर परिसर में रखी सोने की लगभग तीन ग्राम की बिल्ली, नकदी, पीतल के घंटे, बिजली का सामान, डीबीआर, सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मटौर गांव के प्रधान शिवकुमार चौहान ने बताया कि चोर मंदिर परिसर में घुसे और बिजली के तार काट दिए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी निकाल लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे बड़े व छोटे घंटे, दान पात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीण पूजा अर्चना को पहुंचे तो सामान इधर उधर पड़ा मिला। मंदिर में चोरी की सूचना गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और घटना पर रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें