फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते में रोककर युवती से छेड़छाड़, जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक वाहिद पर लगातार छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी की हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते बताया कि वाहिद आए दिन रास्ते में उसका पीछा करता है। आरोपी रास्ते में रोककर छेड़खानी करता है, अशोभनीय टिप्पणियां करता है। आरोपी जबरन उसका हाथ पकड़कर अपने साथ चलने का दबाव बनाता है। इस दौरान वह अभद्र व्यवहार करते हुए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी की हरकत से पूरा परिवार डरा हुआ है। आरोपी से परेशान होकर युवती को घर से निकलने में भी डर लगने लगा है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें