फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्लॉट में मुनाफे का झांसा देकर महिला से सात लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पर रुपये मांगने पर दी जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर हुसैनी कॉलोनी की महिला निगहत सैफी ने पड़ोसी दानिश पर प्लॉट में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
निगहत सैफी ने प्राथमिकी दर्ज में बताया कि वर्ष 2015 में पति की मृत्यु के बाद वह अपनी दो बेटियों के साथ रहकर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उन्होंने अक्तूबर 2025 में जमना नगर स्थित अपना प्लॉट सात लाख रुपये में बेच दिया था। पड़ोसी दानिश को इसकी जानकारी थी। आरोप है कि दानिश ने महिला से एक युवक का प्लॉट खरीदने की बात कही। प्लॉट खरीदने पर मुनाफे झांसा दिया था। पीड़िता ने अक्तूबर में ही आरोपी को सात लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी लगातार प्लॉट दिलाने के नाम पर टालमटोल करता रहा। जब उन्होंने प्लॉट दिलाने या रुपये लौटाने की बात कही तो आरोपी ने साफ इन्कार कर दिया। 29 अप्रैल 2026 की रात करीब नौ बजे आरोपी उनके घर पहुंचा और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने आई 14 वर्षीय बेटी अलीजा को धक्का दे दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें