फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाई को बंधक बनाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी डेयरी संचालकों से भैंस का खरीदने आए थे भाई-बहन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने भाई-बहन को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली (मेरठ )। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मुंडाली में भैंस का सौदा करने अपने भाई के साथ आई युवती ने डेयरी संचालक रिजवान और उसके चचेरे भाई मारूफ पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपियों ने भाई को दूसरे कमरे में तमंचे के बल पर बंधक बनाकर वारदात की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है लेकिन प्राथमिक जांच के बाद मामला संदिग्ध मान रही है।

युवती ने मंडाली थाना पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि मुंडाली गांव में रिजवान और मारूफ लगभग पांच वर्षों से डेयरी का काम करते हैं। वे गांव में दूध की आपूर्ति भी करते हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि दोनों चचेरे भाई भैंस भी बेचते हैं। युवती को भैंस खरीदनी थी। इसके चलते वह अपने भाई के साथ एक जुलाई को डेयरी पर पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि डेयरी पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपी उन्हें अंदर कमरे में ले गए। यहां आरोपियों ने उनके भाई को तमंचे के बल पर एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि आरोपी युवती को दूसरे कमरे में ले गए और जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को पीटा। शुक्रवार को पीड़ित भाई-बहन मुंडाली थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें