सरधना। गांव बहादुरपुर में यूपी पुलिस में चयनित होने पर युवाओं को सम्मानित किया गया। आयोजक
सरधना। बहादरपुर गांव में शनिवार को यूपी पुलिस में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख मनोज चौहान रहे।
वक्ताओं ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं। युवाओं द्वारा ही देश प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर होगा। युवा देश को एक नई दिशा देंगे। युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में मेहनत करें तो सफलता अवश्य मिलती है। उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित सचिन मलिक, अंकुर मलिक, हिमांशु मलिक, विक्रांत जाखड़, नितिन व रचित को प्रतीक चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह व संचालन विक्रम सिंह ने किया। इस दौरान अमरपाल सिंह, रोशन लाल, ईलम सिंह, सोहनपाल, सुभाषचंद, महक सिंह, राजीव आदि मौजूद रहे। संवाद