फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा हों या बुजुर्ग...कोरोना सबकी ले रहा जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा हों या बुजुर्ग...कोरोना सबकी ले रहा जान
विज्ञापन

मेरठ। आप युवा हैं या बुजुर्ग, कोरोना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोरोना संक्रमण अब सबकी जान ले रहा है।
नवंबर में हुईं 63 मौतों की स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि 20 से लेकर 86 साल तक के मरीजों की मौत हुई है इसमें 18 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें 20 से 29 साल उम्र के 2, 30 से 39 साल की उम्र के 06, 40 से 49 साल की उम्र के 11, 50 से 59 साल की उम्र के 12, 60 से 69 साल की उम्र के 16 और 70 साल से ज्यादा की उम्र के 16 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना से हर 8 वें घंटे में एक मौत
मेरठ। यह आंकड़े भयावह हैं। जिले में पिछले छह दिन से कोरोना हर 8वें घंटे में एक व्यक्ति की जान ले रहा है। इस दौरान 19 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मृत्यु दर में पिछले तीन माह से मेरठ की सूरत ए हाल खौफनाक है। 243 लोगों की मौत हो चुकी है। मेरठ का प्रदेश में तीसरा स्थान है। अक्तूबर में हर 11वें घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिन में हुई मौत
तारीख मरीज मौत
25 नवंबर 260 4
24 नवंबर 155 2
23 नवंबर 182 5
22 नवंबर 247 2
21 नवंबर 157 3
20 नवंबर 211 3
कोरोना को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। तीन तरह के सर्वे अभियान चलाए जा रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई गई है। कोशिश है कि संक्रमण के फैलाव और मृत्यु दर पर अंकुश लगाया जाए। - डॉ. प्रशांत कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें