फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समय पर मदद से बची युवक की जान, प्रधान वीरेंद्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सात जुलाई को सिवाया टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में घायल हुए खतौली क्षेत्र के टिटौड़ा गांव निवासी मोहित की समय पर मदद मिलने से उसकी जान बच गई। हादसे के दौरान मंडौरा गांव के प्रधान वीरेंद्र वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने बिना देर किए घायल को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां तत्काल उपचार शुरू होने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए अस्पताल के संचालक डॉ. जेवी चिकारा मंडौरा गांव पहुंचे और प्रधान वीरेंद्र को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यदि घायल को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ. चिकारा ने कहा कि आज के समय में कई लोग दुर्घटना होने पर मदद करने के बजाय पहले वीडियो बनाने लगते हैं, जिससे उपचार में देरी हो जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी दुर्घटना के दौरान सबसे पहले घायल की सहायता करें और उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें