- हाथ बुरी तरह कुचला, चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने बंद की मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सरसवा गांव में पशुओं के लिए चारा काटते समय रवि का हाथ मशीन में आकर बुरी तरह कुचला गया। हादसे के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह मशीन बंद कर उसके हाथ को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवक को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सरसवा गांव निवासी रवि (37) पुत्र भोपाल रविवार देर रात घर पर पशुओं के लिए मशीन पर चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। मशीन में हाथ फंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मशीन बंद कर उसके हाथ को बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में घायल रवि को लेकर दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हाथ बुरी तरह कुचलने के कारण हालत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।