फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी से विवाद में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदरपुर गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन

- पिता ने ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी संजीव (35) ने पत्नी से विवाद और पारिवारिक तनाव के बीच गांव के बाहर आम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर शाम उसका शव गांव से पश्चिम दिशा में मोड़ वाले रास्ते के पास करीब एक किलोमीटर दूर रामपाल मास्टर के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। उसकी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी। राहगीरों ने बाइक देखकर मौके पर पहुंचकर देखा तो शव रस्सी से पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदरपुर निसासी सुनील के बेटे संजीव की शादी सात वर्ष पहले सुनीता से हुई थी। दंपती का 6 वर्षीय बेटा है। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पिता सुनील का आरोप है कि तीन दिन पहले संजीव को पत्नी, उसके साले और साढ़ू ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। उनका कहना है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर संजीव ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि संजीव रुड़की स्थित एक दवा कंपनी में नौकरी करता था। पिछले तीन माह से उसे वेतन नहीं मिला था, जिससे वह आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। करीब 15 दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और दूसरी नौकरी की तलाश कर रहा था। उसकी पत्नी अधिकतर अपने मायके सैनी गांव में रहती थी। परिवार में उसका छोटा भाई संदीप है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें