फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते से बुग्गी हटाने को कहने पर किया जान लेवा हमला
विज्ञापन

इंचौली गांव के समस पट्टी की घटना, छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। इंचौली गांव के समस पट्टी मोहल्ले में रास्ते से बुग्गी हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है छह लोगों ने अफजल के साथ मारपीट की और मुर्गा काटने वाले चाकू से कमर चेहरे, गर्दन, हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसे बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट की गई। इंचौली थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, युवक की हालत गंभीर बनी है। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इंचौली की समस पट्टी निवासी अफजल दुकान करता है। दोपहर में वह दुकान जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में पड़ोसी जावेद की बुग्गी खड़ी थी। उसने बुग्गी हटाने को कहा तो विवाद हो गया। आरोप है जावेद, आजू, शादान, तन्नू, तनवीर आ गए। उन्होंने अफजल को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान शादान ने मुर्गा काटने वाले चाकू से अफजल की पीठ, चेहरे, हाथ पर वार कर दिए। उसे बचाने आई बहन के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद से मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन



कई दिनों से चल रहा विवाद
ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष पास-पास रहते हैं। जावेद रास्ते में बुग्गी खड़ी करके रखता है। इसके चलते अफजल के परिवार को आने-जाने में समस्या होती है। ग्रामीणों की माने तो कई दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। आज फिर से विवाद हुआ और विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन


छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बुग्गी हटाने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट की गई। इंचौली थाने में दी गई तहरीर पर छह आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें