फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की चाबी छीनकर दौड़ाई, एक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा शौर्य शर्मा चाबी लेकर अपनी कार के पास खड़ा था। इसी दौरान शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी भविष्य उर्फ नोनी ने बेटे से कार की चाबी छीन ली और जबरन ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चलानी शुरू कर दी। कार अनियंत्रित होकर पड़ोसी आरव वर्मा की कार से टकराई। कार का काफी नुकसान हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन


मारपीट कर बाइक तोड़ी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घोसीपुर निवासी इंतजार उर्फ जालो ने बताया कि उसके बेटे अनस, आदिल व रिजवान ट्रैक्टर पर चारा लेकर आ रहे थे। जब वह पहलवान के घर के पास पहुंचे तभी काला उर्फ शादाब व मोहम्मद व उनके दो साथियों ने उन्हें रोक लिया। लाठी-डंडों व रॉड से मारपीट कर दी। बेटे की बुलेट व स्प्लेंडर बाइक का पत्थर व डंडे मारकर तोड़ दी। जिसके बाद आरोपी भाग गए। लोहियानगर थाने में जालो उर्फ इंतजार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कार्रवाई करने के आदेश लोहिया नगर पुलिस को दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें