फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई में ऐसा क्या हुआ... दोस्त फरार, पुलिस कमरे में घुसते ही हैरान

Mon, 12 Mar 2018 08:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अपने दोस्त की सगाई में गए युवक को उसके दो दोस्त मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे में घुसते ही हैरान रह गई। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, मामला यूपी के बिजनौर शहर का है। नगीना में अपने दोस्त की सगाई में गए एक युवक को उसके दो दोस्त रविवार की रात मृत अवस्था में उसके घर छोड़ कर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। 

थाना क्षेत्र के गांव हुरनंगला निवासी धर्मपाल का पुत्र गंगाधर 22 वर्ष अपने दोस्त नहटौर के गांव फलौदा निवासी रोहित पुत्र वीर सिंह के घर गया था। देर शाम उसे उसके दो दोस्त मृत अवस्था में वैन से घर छोड़ कर फरार हो गए। गंगाधर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें : बार डांसर और उसकी बेटी के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच पुलिस हैरान

विज्ञापन

फाइल फोटो
उधर, देर शाम थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि मारुति वैन से मृतक को उसके घर छोड़ने वाले दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वैन को भी चिह्नित किया जा चुका है लेकिन यह घटना स्थल नहटौर थाना क्षेत्र की है, इसलिए विस्तृत जानकारी नहटौर थाना प्रभारी व उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें