सरधना। कस्बे के मोहल्ला छावनी में इंडियन पब्लिक स्कूल के पास साइड देने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आरोपी के दोस्त ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला छावनी निवासी अनुज पुत्र मनोज के अनुसार 16 नवंबर की दोपहर वह दुकान से साइकिल से घर लौट रहा था। इंडियन पब्लिक स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक अज्ञात युवक ने साइड देने को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीट दिया। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला उस्मान पुत्र टीटू मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर आरोपी को समझाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि जाते समय आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी दी है। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।