फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की हत्या कर लाश को जमीन में गाड़ा, इलाके में दहशत, देखें तस्वीरें

Wed, 16 May 2018 11:10 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को जमीन में गाड़ दिया। विवाहिता की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला जानने के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। मोरना थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर के मजरे खैरनगर में युवक ने धारदार हथियारों से सिर पर प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने पत्नी के शव को खेत में ही जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है। हत्या का कारण दंपति में मनमुटाव बताया गया है। विवाहिता की हत्या की घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
गांव मजलिसपुर तोफीर के मजरे खैरनगर निवासी चंदन ने गांव के ही मास्टर भारामल की तीन बीघा जमीन बंटाई पर ले रखी है, जिसमें उसने गन्ने की फसल बो रखी है। चंदन सोमवार सुबह पत्नी पूजा (30) को साथ लेकर गन्ने की निराई करने के लिए गया था। वहीं पर किसी बात को लेकर दंपति में कहासुनी हुई, जिसमें चंदन ने निराई करने वाली कस्सी (छोटा फावडा) से पूजा के सिर पर कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को वहीं पर खेत में भी दबा दिया और घर लौट आया। घर आने पर उसके बच्चों बेटी शिप्रा (10) और पुत्र कृष्णा (5) ने मां पूजा के बारे में पूछा, तो चंदन ने कोई जवाब नहीं दिया।

4 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने चाचा देवेंद्र को बताया कि पापा आ गए, मगर मां खेतों से नहीं आई। देवेंद्र ने भाई से पूजा के बारे में जानकारी ली, तो उसने कुछ नहीं बताया। देवेंद्र गांव वालों के साथ जंगल में गया। घटनास्थल पर खून पड़ा मिला। उसने अनहोनी की आशंका देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर भोपा इंस्पेक्टर बीपीएस यादव और शुक्रताल चौकी प्रभारी एसआई चंद्रसेन सैनी पुलिस के साथ गांव पहुंचे। घर पर सो रहे चंदन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पत्नी पूजा की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर गई तथा उसकी निशानदेही पर जमीन में दबा पूजा का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें : बेटा पैदा न होने पर पत्नी और बेटी का कत्ल, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने देवेंद्र की ओर से चंदन के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर भोपा ने बताया कि दंपति में मनमुटाव चल रहा था, खेतों में काम करते हुए कहासुनी होने पर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

कई दिनों से चल रहे थे मतभेद

6 of 7
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली पूजा की चंदन के साथ शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। कुछ दिनों पहले पूजा ठगी का शिकार हो गई थी। कोई ठग उसे पांच हजार में पांच बर्तन बेच गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। बात यहां तक बढ़ी कि चंदन ने कई दिनों से घर पर खाना भी नहीं खाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। इंस्पेक्टर भोपा ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कस्सी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर घर आकर सो गया 

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
चंदन को अपनी पत्नी पूजा की हत्या करने का जरा भी अफसोस नहीं है। उसने पत्नी की हत्या की और शव को जमीन में दबा कर आराम से घर आया। घर आकर वह चादर ओढ़कर सो गया। वह भागा भी नहीं। पुलिस आई तो उसने हत्या करना भी तुरंत स्वीकार कर लिया तथा शव भी बरामद कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें