युवक का अपहरण, बाद में छोड़ भागे बदमाश
खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंडाला से कारण सवार बदमाशों ने रविवार की रात एक युवक का अपहरण कर लिया। गलत उठाने की जानकारी मिलने पर बदमाश युवक को बसी अंडरपास के निकट छोड़कर फरार हो गए।
मोहल्ला मुंडाला निवासी अभिजीत ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह मोहल्ले में ही काम से गया था। लौटते वक्त कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। बदमाश उसके बसी गांव के अंडरपास के निकट ले गए। यहां पहले से ही खड़े अन्य बदमाशों से बातचीत की तो पता चला कि गलत आदमी उठा लिया है। इसके बाद बदमाश उसे पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहीं छोड़ कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे और उसे घर ले आए। रात तक पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी।