फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिज्जा खाने गए युवक पर हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द। सिवाल खास मोड़ पर पिज्जा खाने गए युवक पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक का नाम पूछा और पुष्टि होते ही उस पर हमला बोल दिया। युवक मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिवाल खास निवासी इस्तेकार का 18 वर्षीय छोटा भाई मोहम्मद सुहैल मजदूरी का काम करता है। मजदूरी खत्म करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ सिवाल खास मोड़ पर पिज्जा खाने गया था। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर कुछ नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने पहले सुहैल का नाम पूछा और जैसे ही नाम का पता चला, उन्होंने उस पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में सुहैल को काफी चोटें आईं और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब सुहैल के दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया, तो हमलावर गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में सुहैल के भाई इस्तेकार ने जानी थाने में तहरीर दी है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें