फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भट्ठे पर युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
सहारनपुर जनपद का रहने वाला था सचिन
- महिला मित्र से विवाद के बाद खाया जहरीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा(मेरठ)। कैथवाड़ी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर शुक्रवार रात युवक सचिन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।
रोहटा थाना पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के रणदेवा गांव निवासी सचिन (30) पुत्र मुकेश यहां कैथवाड़ी निवासी एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बताया गया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सचिन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मुंह से झाग निकलते देख महिला ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर उपचार के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों को खबर कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें