- भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में रहता था सदर भूसा मंडी का रहने वाला युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में ससुराल में सात जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नईमुद्दीन की मौत हो गई। युवक का शव ससुराल पक्ष ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। डीएम के आदेश पर बुधवार को शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम कब्र से निकालकर कराने की मांग की थी। सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी की रहने वाली महिला सकीना ने डीएम डाॅ. वीके सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका बेटा नईमउद्दीन भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में अपनी ससुराल में रहता था। मां सकीना को शक हुआ तो उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में हत्या का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी। थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया था।
जिसके बाद डीएम ने कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने एसीएम ब्रह्मपुरी को दिए। सकीना मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्रह्मपुरी पुलिस को फटकार लगाई और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने इस मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही है।