फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर पर पड़ा मरीज तड़पता रहा, डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर नहीं किया इलाज और फिर...

Thu, 29 Mar 2018 11:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। काफी देर तक मरीज स्ट्रेचर पर तड़पता रहा। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर इलाज नहीं किया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। सरकारी एंबुलेंस में मरीज को ऑक्सीजन न देने के चार दिन बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। लापरवाही भी ऐसी, जिसने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान ले ली। 

इसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग की। सीएमओ ने मामले में जांच बिठाई है। जांच में चिकित्सक के दोषी मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की रात अंबाला रोड पर हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय व्यक्ति सिर में गंभीर चोट के कारण घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोग घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने घायल को छुए बिना ही मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

मगर जैसे ही वह उसे लेकर लौटने लगे तो घायल के शरीर में कुछ हरकत हुई, जिसके बाद घायल को पुन: इमरजेंसी ले जाया गया। आरोप है कि दोबारा भी चिकित्सक घायल के इलाज में आनाकानी करने लगा। मरीज स्ट्रेचर पर पड़ा तड़प रहा था मगर चिकित्सक कुर्सी पर बैठकर अन्य काम निपटाता रहा। 

इसके बाद लोगों ने मीडिया को सूचना दे दी। कुछ ही देर बाद मीडिया के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख चिकित्सक ने आनन फानन में घायल को भर्ती कर लिया। मगर तब तक देर हो चुकी थी। इलाज मिलने के चंद मिनट बाद ही घायल ने दम तोड़ दिया। 

उसकी शनाख्त शामली के खंदरावली निवासी सेठपाल के रूप में हुई है। देर रात अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए दोषी चिकित्सक के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें