पुलिस का दावा, लाश मिली तो हमने करायी पहचान
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि शुक्रवार सुबह बिजली बंबा बाईपास स्थित महरौली गांव के जंगल में ईख के खेत में एक युवती के शव मिलने की सूचना परतापुर थाने की पुलिस को मिली। जानकारी पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह व क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव के पास ही युवती का पर्स, जूते और मोबाइल बरामद किया। मोबाइल की सर्विलांस से जांच कराई गई। जिसमें युवती के भाई जोगराज का नंबर मिला है। पुलिस ने जोगराज को कॉल किया, तब युवती की शिनाख्त हुईं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस ने लाखन को दोबारा पकड़ा। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश जारी है।
आरोपी बोला, हां मैने की हत्या
एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने इस वारदात का शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। आरोपी लाखन को पत्रकारों के सामने बुलाया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लाखन ने युवती का अपहरण, दोस्त मोनू के साथ गैंगरेप और फिर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी है। प्रेसवार्ता में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला। उसने कहा कि हां उसने जीजा की बहन की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी मेघदूत पुलिया के पास दर्शायी है। एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
सिविल लाइन थाने में तीन दिन चक्कर काटता रहा परिवार
पहले पुलिस मामला दर्ज कराने आने वाले को टरकाने का ही काम करती है। बुधवार को युवती का भाई सिविल लाइन पुलिस के पास पहुंचा, अनहोनी की आशंका जतायी और साले पर शक भी जताया। यदि पुलिस उसी समय मामले को गंभीरता से लेती तो बुधवार रात को ही वारदात का खुलासा हो जाता। पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी। आरोपी ने अगवा करने वाले दिन ही बुधवार दोपहर में युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस गंभीर हो जाती तो छात्रा का शव उसी दिन मिल जाता।
शव मिलने पर हरकत में आयी पुलिस
परिवार खुद ही तीन दिन तक लापता बेटी को खोजता रहा। परिजन थाने के चक्कर काटते रहे। पुलिस कहती रही कि युवती खुद ही आ जाएगी। आरोपी लाखन को एक बार बुलाया पर बिना कुछ कहे सुने भेज भी दिया। शव मिलने पर पुलिस हरकत में आई। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना में पांच लोग शामिल थे। लेकिन पुलिस दो लोगों को ही वारदात में शामिल बता रही है।
28 को फिर देनी थी परीक्षा
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दो बार पीसीएस की परीक्षा दे चुकी थी। अब उसको 28 अक्टूबर को परीक्षा देनी थी। जिसकी वह तैयारी कर रही थी। छात्रा के कान में परेशानी थी, जिसका इलाज मूलचंद नर्सिंग होम में चल रहा था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/