फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुरा में युवक को बीच रास्ते में रोककर पीटा, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला धर्मपुरा निवासी युवक को शनिवार रात कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा और पिटाई का वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेज दिया। परिजनों ने वीडियो देखकर जब आरोपियों से विरोध जताया तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई।
पीड़ित जुबैर पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि मोहल्ला घोसियान के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात उन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और जमकर पिटाई की। एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे पीड़ित के परिजनों को भेज दिया। पिटाई में जुबैर को चोट आईं लेकिन किसी तरह वह वहां से निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

जुबैर के परिजन वीडियो देखकर दंग रह गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना से मोहल्ले में डर का माहौल है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें