फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी में युवक की वकीलों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कचहरी में आए एक युवक की कुछ वकीलों ने धुनाई कर दी। युवक द्वारा माफी मांगने पर बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस संबंध में किसी ने कोई सूचना पुलिस को नहीं दी है। पिटाई का वीडियाे क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बताया गया है कि एक युवक किसी केस के संबंध में कचहरी आया था। वहां पर उनकी अपने अधिवक्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। युवक ने अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी दी तो वहां अन्य वकील भी आ गए। इसके बाद युवक की वकीलों ने जमकर धुनाई कर दी।
युवक के साथ आई एक महिला ने बीच बचाव किया। बाद में युवक के माफी मांगने पर उसे जाने दिया गया। मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बना कर उसकी क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि इसी कोई शिकायत पुलिस को नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें