फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर मंडी में सामान लेने गए पीड़ित उमरखयाम पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पीड़ित को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित नरहाडा गांव निवासी उमरखयाम ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि एक महीने पहले गांव के ही सलीम उर्फ अफसर अली से बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने समझा कर मामले को शांत कर दिया था। बुधवार को वह लोहियानगर मंडी में सामान लेने के लिए गया था। आरोपी सलीम, उसके भाई सेजान व सादिल ने उसका रास्ता रोक लिया।आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस में सूचना देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें