फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोर्ट में पेश नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी के घर किया कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता आशुतोष के साथ हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। यदि वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। ढोल के साथ पुलिस ने आरोपी के घर की मुनादी कराई।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अधिवक्ता आशुतोष खरीदारी करने के लिए कोतवाली क्षेत्र में गए थे। वहां पर व्यापारी शिवम ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। वकीलों ने भी एसएसपी कार्यालय पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। वकीलों के हंगामे के चलते पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। वहीं दूसरी ओर, अधिवक्ता बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें