फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक ने लगाया अपहरण और हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार निवासी विजय राजपूत ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों पर अपहरण की कोशिश और हमला करने का आरोप लगाया है। मेडिकल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विजय ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह मित्र देवेंद्र के साथ चाय पी रहे थे। तभी चार आरोपी सफेद कार में अवैध हथियार लेकर उनके पास आए। उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। देवेंद्र के बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसे भी पीटा। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। उसका कहना है कि लगभग एक वर्ष पहले भी आरोपियों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने पुरानी रंजिश की बात स्वीकार करते हुए कहा कि तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें