फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चिकित्सक के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-घटना के समय चिकित्सक भांजे के पास मुंबई गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र में चोरों ने 13 अगस्त को डॉ. अरुणा प्रभा जैन के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय चिकित्सक नवी मुंबई में अपने भांजे के पास गई हुई थी। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रकाश कुंज निवासी डॉ. अरुण प्रभा जैन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मकान में अकेली रहती हैं। करीब 15 दिन पहले वह मकान में ताला लगाकर नवी मुंबई स्थित अपने भांजे अभिषेक जैन के पास चली गई थी। 13 अगस्त की शाम करीब तीन बजे उनके चालक इरशाद ने उन्हें फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन

इरशाद के मुताबिक मकान के दरवाजे और अंदर रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर चिकित्सक ने मुंबई से ही व्हाट्सएप के माध्यम से पुलिस को चोरी की जानकारी दी थी। इसके बाद उनके परिचित प्रदीप कुमार जैन ने 17 अगस्त को रेलवे रोड थाने पर चोरी की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार मेरठ लौटने के बाद चोरी हुए जेवर और अन्य सामान की पूरी सूची पुलिस को उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें