फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में जमीन के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, तमंचा लहराते हुए फरार हुए हमलावर

Wed, 28 Oct 2020 10:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

- शेखपरा गांव में अंजाम दी गई वारदात,  चबूतरे की जमीन को लेकर हुई थी कहासुनी
विज्ञापन
murder in baghpat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्मिची उत्तर प्रदेश में अपराधियों के इरादे इस कदर बुलंद हैं कि यहां आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बुधवार रात बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में ट्यूबवैल की जमीन को लेकर हुए विवाद में किसान सोनू खत्री (28) की खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


मृतक के पिता और भाई ने मौके से भागकर जान बचाई। हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतक के पिता और भाई इस हमले में बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में ट्यूबवैल की जमीन को लेकर हुए विवाद में किसान सोनू खत्री (28) की खेत पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता और भाई ने मौके से भागकर जान बचाई। हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। एसपी अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शेखपुरा निवासी सोनू खत्री और बिनौली निवासी रोबिन के बीच ट्यूबवैल के चबूतरे को लेकर विवाद चला आ रहा था। रोबिन ने सोनू के चाचा कय्यूम से जमीन खरीद रखी है।  लेकिन दोनों पक्षों की ट्यूबवैल एक ही चल रही थी। इस ट्यूबवैल के चबूतरे की जमीन को लेकर विवाद है। 

बुधवार शाम शेखपुरा निवासी सोनू खत्री करीब साढ़े सात बजे पिता सुबेदीन और बड़े भाई सुमेर उर्फ काला के साथ ट्यूबवैल पर गया था।  सुमेर ने बताया कि बिनौली निवासी सगे भाई रोबिन व अमित पुत्रगण इंद्र सिंह, बिनौली के ही गर्व पुत्र बबलू और मृतक के चचेरे भाई शेखपुरा निवासी राहुल पुत्र कय्यूम ट्यूबवैल पर मौजूद थे।

रोबिन ने जेसीबी से चबूतने को ढहाने शुरू करा दिया, इसका उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के चारों लोगों ने उन्हें घेर लिया। तमंचे से सोनू के सिर में गोली मार दी। वह किसी तरह मौके से भाग गए और पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस सोनू को लेकर सीएचसी  बिनौली पहुंची, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया।

एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ ओमपाल सिंह, एसओ बिनौली रवेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि ट्यूबवैल पर बनाए गए चबूतरे की जमीन को लेकर विवाद हुआ है। चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें