घर के मकान स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम नेहा कमरे में आई थी। शुक्रवार सुबह जब सफाई के दौरान तीसरी मंजिल पर गए, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने खिड़की से अंदर देखा। अंदर नेहा का शव कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि घटना गंभीरता से संज्ञान में ली गई है। जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।