फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम भूल गए हो हाफ नेकर वालों, तुम्हारा दिमाग भी हाफ हो चुका है : राजबब्बर

Sun, 09 Jul 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
राजबब्बर ने आरएसएस पर बोला तीखा हमला
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने आरएसएस पर तीखा हमला बोला। राजबब्बर ने कहा कि तुम भूल गए हो हाफ नेकर पहनने वालों तुम्हारा दिमाग भी हाफ हो चुका है। तुमने इंदिरा गांधी की नाक पर चोट नहीं पहुंचाई, बल्कि इस देश की नाक पर चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिमा खंडित करने की बात नहीं है, ये विचार को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी की प्रतिमा नहीं लगाई गई तो, कांवड़ यात्रा के बाद 28 जुलाई को इसी जगह पर प्रशासन की ईंट से ईट बजा दी जाएगी। कसबे के जीटी रोड पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को धरने का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि वह लोग कान खोलकर सुन लें, मूर्तियों को खंडित कर देश के विचार को खत्म करने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। सहारनपुर में संत रविदास की मूर्ति को खंडित किया गया। मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा खंडित की गई और अब खतौली में इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जब से दिल्ली में ये सरकार आई है, उस दिन से नेहरू, गांधी परिवार व देश की आजादी के स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास खत्म करने में लगी हुई है।  ये उस विचार को खत्म करना चाहते हैं, जिसमें भाईचारा है, तरक्की है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें